{"_id":"5daab2148ebc3e01416b4655","slug":"road-accident-on-mathura-road-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा मार्ग पर ट्रॉला और ऑटो की टक्कर, चालक समेत पश्चिम बंगाल के नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा मार्ग पर ट्रॉला और ऑटो की टक्कर, चालक समेत पश्चिम बंगाल के नौ श्रद्धालु घायल
Sat, 19 Oct 2019 01:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह मथुरा मार्ग पर ट्रॉला ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसा पागल बाबा मंदिर तिराहा के समीप हुआ है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद के रहने वाले श्रद्धालु टेंपो में सवार होकर वृंदावन से पानीगांव की ओर जा रहे थे। तभी मथुरा की ओर से आ रहे ट्रॉला ने ऑटो को टक्कर मार दी।
टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। तीन श्रद्धालुओं की गंभीर हालत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत, गर्भवती घायल

हादसे में ऑटो चालक छाता निवासी 25 वर्षीय योगेश, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद निवासी श्यामपाल (50), कार्तिकाना, जैनीवाला, तुक्री पात्रो, धुरीना रोंग, लोयन नारा, तूर्षा मंडल और मालती मंडल घायल हुए हैं।
ऑटो चालक योगेश, महिला श्रद्धालु समेत तीन को आगरा के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्राला को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि ऑटो में ओवरलोड सवारियां बैठीं थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें