{"_id":"5daa78028ebc3e93ae3f46b4","slug":"big-road-accident-on-agra-aligarh-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत, गर्भवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत, गर्भवती घायल
Sat, 19 Oct 2019 01:01 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार एक मारुति कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौत हो गई है, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल है।
कार सवार लोग तड़के करीब साढ़े तीन बजे गर्भवती महिला को आगरा लेकर आ रहे थे। खंदौली क्षेत्र के ग्राम पिलीपोखर के समीप उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रूपेश, अमित, विधावती और मीरा है। गर्भवती नीरा पत्नी रूपेश गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग एक ही परिवार बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार रूपेश की पत्नी नीरा को रात में प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिवार के दो महिलाएं व अन्य लोग मारूति 800 कार से नीरा को लेकर आगरा आ रहे थे। सभी लोग हाथरस जनपद के सादाबाद थाना के विशाबर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन आगरा पहुंच गए हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें