फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident on agra gwalior expressway Due to Dense fog half a dozen vehicles collide in agra

UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कोहरे का कहर, आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए; हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Mon, 05 Jan 2026 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jan 2026 09:21 AM IST
सार

यूपी में घना कोहरा सोमवार सुबह आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जानलेवा साबित हुआ। ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे के कारण करीब 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident on agra gwalior expressway Due to Dense fog half a dozen vehicles collide in agra
road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, घटना तड़के करीब छह बजे के आसपास हुई। कोहरा इतना अधिक था कि वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कारण हाईवे पर एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए। 

एक वाहन के दूसरे से टकराने के बाद पीछे आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होकर भिड़ते चले गए। टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।


 

स्थानीय ग्रामीण सत्येंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी वजह से सुबह छह बजे के करीब एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग छह लोग घायल हो गए। 
 

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद उन्हें चिकित्सा के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed