फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident In Agra Jaipur Highway Three Died

आगरा में हादसा: जयपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो मौसेरे भाइयों सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 30 Nov 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक ही बाइक से शादी समारोह के बाद घर लौट रहे थे। कुछ रिश्तेदार भी उनके पीछे थे। लेकिन हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident In Agra Jaipur Highway Three Died
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जयपुर हाईवे पर पथौली में रविवार रात को सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। तीनों मलपुरा में शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से तीनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना शाहगंज की पथौली चौकी प्रभारी योगेंद्र शाक्य ने बताया कि मृतकों में किशोरपुरा, जगदीशपुरा निवासी गोलू उर्फ प्रिंस (17) पुत्र विष्णु, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन निवासी प्रिंस (18) पुत्र संजय और मथुरा के बल्देव स्थित गांव नगला बली निवासी शेर सिंह (25) हैं। परिचित उदयुवीर सिंह ने बताया कि गोलू और प्रिंस मौसेरे भाई थे, जबकि शेर सिंह उनकी बुआ की बेटी के देवर थे। रविवार को मलपुरा में उनके एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। इसमें शामिल होने परिवार के लोगों के साथ तीनों भी गए थे। रात तकरीबन 12:30 बजे प्रिंस के साथ गोलू और शेर सिंह बाइक से घर आ रहे थे। जयपुर हाईवे पर पथौली स्थित आर्यावर्त बैंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर घायल हो गए। उनके पीछे ही दूसरी बाइक से रिश्तेदार भी आ रहे थे। उन्होंने हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को इमरजेंसी भेजा, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 

टीईटी परीक्षा आए थे शेर सिंह
परिवार के लोगों ने बताया कि शेर सिंह मथुरा के गांव नगला बली के रहने वाले थे। उनके एक डेढ़ साल का बेटा और पांच महीने की बेटी है। शेर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। वह शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आगरा आए थे। परीक्षा निरस्त होने पर घर नहीं गए। रिश्तेदार के यहां शादी होने की वजह से रात में रुक गए। वह अपनी बाइक लेकर आए थे। इसी बाइक से लौटते समय हादसा हुआ।
पढ़ाई करता था गोलू
किशोरपुरा निवासी गोलू उर्फ प्रिंस दो भाइयों में बड़ा था।  वह पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं प्रिंस पुत्र संजय अपना निजी काम करता था। उसके पिता संजय एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह दो भाई और एक बहन में बड़ा था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
वाहन की तलाश में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पथौली चौकी के प्रभारी योगेंद्र शाक्य ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। मगर, वाहन का पता नहीं चल सका। इसकी वजह भी पता की जा रही है। 

आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में मिटे पति-पत्नी के मतभेद, छह परिवारों में लौटीं खुशियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed