{"_id":"64287df51b7896ddf80f0e64","slug":"road-accident-death-mainpuri-news-mainpuri-news-c-25-1-110375-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिकअप की टक्कर से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिकअप की टक्कर से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर शुक्रवार की शाम पिकअप ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आगरा ले जाते समय महिला व एक युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।कस्बा निवासी महावीर सिंह शुक्रवार को पत्नी उर्मिला देवी (58) को दवा दिलाने के लिए कुरावली गए हुए थे। बाइक पर पुत्र आशीष (28) भी उनके साथ था। शाम को वह दवा दिलाकर घर वापस लौट रहे थे। तभी सर्विस रोड पर एटा की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देख कर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। तभी एक बाइक सवार ओमवीर निवासी गांव अशोकपुर हार खटकानी चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय उर्मिला ओमवीर (22) की मौत हो गई। वहीं घायल महावीर और पुत्र आशीष का आगरा के एसएन कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
-- -- -- -- --
आईटीआई की तैयारी कर रहा था ओमवीर
सड़क हादसे में जान गवाने वाला ओमवीर बेहद होनहार था। वह अभी अविवाहित था और आईटीआई की तैयारी कर रहा था। हादसे में उसकी मौत के बाद माता पिता व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आईटीआई की तैयारी कर रहा था ओमवीर
सड़क हादसे में जान गवाने वाला ओमवीर बेहद होनहार था। वह अभी अविवाहित था और आईटीआई की तैयारी कर रहा था। हादसे में उसकी मौत के बाद माता पिता व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन