फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident At Agra Delhi Highway Two Died Five Injured

कैंटर से टकराई कार, चाचा-भतीजी की मौत, पांच घायल, कांवड़ लेने जा रहा था परिवार

Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road Accident At Agra Delhi Highway Two Died Five Injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता के संजय कॉलेज के पास मंगलवार तड़के एक कार कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में चचिया श्वसुर और बहू की मौत हो गई वहीं मृतका के पति और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कार सवार गुरुग्राम से मैनपुरी के गांव धमियापुर जा रहे थे। यहां से सभी को कांवड़ लेने जाना था। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे का कारण झपकी आना बता रही है। 
विज्ञापन


किशनी (मैनपुरी) के गांव धमियापुर निवासी रजनेश उर्फ अमित (32) पुत्र जगपाल गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। परिवार आई-10 कार से गुरुग्राम से मैनपुरी के लिए निकला था। कार रजनेश का भतीजा अभिषेक (27) चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर संजय कॉलेज के पास कार आगे चल रहे कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार रजनेश और भतीजे अभिषेक की पत्नी प्रियंका (25) की मौत हो गई, जबकि भतीजा अभिषेक, अभिषेक का बेटा युवराज (2), बेटी अंशुका (5), आशा पत्नी रोहित और रोहित पुत्र अनिल घायल हो गए। 
 
हादसे की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायलों को बमुश्किल कार से निकालकर केडी हास्पिटल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कैंटर को क्रेन से कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई। तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed