{"_id":"5c5d2795bdec2273a67c9f07","slug":"rld-leader-jayant-choudhry-slams-bjp-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा विपक्ष का संगम: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा विपक्ष का संगम: जयंत चौधरी
Fri, 08 Feb 2019 12:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी
मथुरा में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मांट विधानसभा के चार अलग-अलग गांवों में जनसभाएं कर आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान जयंत चौधरी ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
नौहझील के गांव मानागढ़ी में सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते 2019 में विपक्ष में बन रहा संगम भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा।
गांव बरौंठ में रालोद उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों को बाबा बनाने का काम कर रही है और नौजवानों को रोजगार देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
जयंत ने नौहझील के गांव लौहई और मांट के गांव जाबरा में भी सभाएं कीं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, एसपी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, राजकुमार चौधरी मौजूद रहे।
रालोद उपाध्यक्ष आज उस्फार में
रालोद मीडिया प्रभारी उमेश चौधरी ने बताया कि आठ फरवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी वृंदावन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गांव उस्फार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।