फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rld leader jayant chaudhary targets modi government in mahapanchayat in mathura

मथुरा: महापंचायत में बोले जयंत चौधरी- किसान हित के नाम पर छलावा कर रही केंद्र सरकार

Tue, 16 Feb 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
rld leader jayant chaudhary targets modi government in mahapanchayat in mathura
महापंचायत को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के मांट में नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की महापंचायत हुई। महापंचायत में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हित के नाम पर छलावा कर रही है। रालोद की महापंचायत में हजारों की संख्या किसान शामिल हुए। 

विज्ञापन


मांट के जाबरा रोड स्थित ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खैल मैदान पर मंगलवार को रालोद द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जबसे मोदी सरकार आई है, महंगाई के अलावा कुछ नहीं बढ़ा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून नहीं बना रही है। किसानों की फसलों को मिट्टी के भाव खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए जयंत ने कहा कि राज्यसभा में आंसू बहाने वाले प्रधानमंत्री किसान की बात करने पर ठहाका लगाकर उन्हें आंदोलनजीवी बताते हैं। किसान आंदोलनजीवी नहीं हैं। हम राजनीतिक रोटियां नहीं सेक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान घाट जाने से रोका गया। महापंचायत को रालोद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष चौ. बदन सिंह, योगेश नौहवार, जयवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, बलवीर सिंह, रविंद्र नरवार, योगेश पचहरा, अशोक चौधरी, देवराज सिंह, मनोज गोयल, चतुर्भुज निषाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed