फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   risk on wall of Buland Darwaza due to excavation in fatehpur sikri

बुलंद दरवाजे की सुरक्षा दीवार पर खतरा: खत्ताघर की सफाई के नाम पर हो रही खोदाई, एसडीएम से शिकायत

Fri, 20 Aug 2021 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 08:27 PM IST
सार

खत्ता घर की सफाई के दौरान बुलंद दरवाजा की सुरक्षा प्राचीर की नींव के पास मिट्टी भी खोदकर हटा दी गई। इससे स्मारक पर खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
risk on wall of Buland Darwaza due to excavation in fatehpur sikri
बुलंद दरवाजे के पास हुई खोदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक बुलंद दरवाजा के समीप स्थित खत्ताघर की सफाई के नाम पर खोदाई की जा रही है। इससे सुरक्षा प्राचीर की नींव पर खतरा बढ़ गया है। स्मारकों के सौ मीटर प्रतिबंधित दायरे में हो रही खोदाई की शिकायत पुरातत्व विभाग ने एसडीएम किरावली को पत्र लिखकर की है। 

विज्ञापन


बुलंद दरवाजा के समीप पुराना खत्ताघर बना हुआ है। जहां से उठने वाली दुर्गंध से पर्यटकों को परेशानी हो रही थी। साथ ही वे गंदगी के फोटो भी खींचकर ले जा रहे थे। इस पर 15 जुलाई को राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की अध्यक्षता में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुरातत्व विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में खत्ता घर की सफाई का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


31 जुलाई को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में खत्ता घर से कूड़ा उठाने का कार्य पालिका ने शुरू कराया। साथ ही उप जिलाधिकारी ने भूमि स्वामी को पालिका द्वारा कूड़ा हटाने का नोटिस जारी कर दिया। स्वयं के निर्देशन में कूड़ा उठाने का निर्देश भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग ने की शिकायत
इधर, 15 दिनों से खत्ता घर की सफाई के दौरान सुरक्षा प्राचीर की नींव की मिट्टी भी खोदकर हटा दी गई। इसके बाद पुरातत्व विभाग के संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने उपजिलाधिकारी को लिखापढ़ी की। विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी एवं पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विनोद जोशी ने बताया कि प्रशासन के निर्णय पर कूड़ा हटाने का कार्य कराया जा रहा है। सुरक्षा प्राचीर की नींव पर साफ मिट्टी डाली जाएगी। 

पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का कहना है कि उक्त स्थल का स्लोब बनाकर सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए तथा सुरक्षा प्राचीर से डेढ़ मीटर की दूरी पर ही मिट्टी व कूड़ा हटाया जाना चाहिए।   


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed