फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rishi, Mayank's composed innings, and Lakshya's explosive knock steered Aadi-11 to victory.

Agra News: ऋषि, मयंक की संयमभरी और लक्ष्य की तूफानी पारी ने आदी-11 को जिताया

Wed, 08 Jul 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rishi, Mayank's composed innings, and Lakshya's explosive knock steered Aadi-11 to victory.
ऋषि और मयंक
आगरा। अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषि और मयंक की संयमभरी और लक्ष्य की विस्फोटक पारी ने आदी-11 को 98 रन के बड़े अंतर से जीत दिलाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदी-11 ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ऋषि ने 40 गेंदों में 64 रन की आकर्षक पारी खेली। मयंक तिवारी ने 30 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन और लक्ष्य सिंह राठौर ने महज 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 38 रन ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेश-11 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गंवा दिए और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सका। दीपक राजपूत ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। पूरी टीम 18.5 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। आदी-11 की ओर से भारत शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। कुलदीप शर्मा और जीतू कश्यप ने दो-दो विकेट मिला।

ऋषि और मयंक

ऋषि और मयंक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed