फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Riot in Agra's Mansukhpura: Women were bleeding 11 seriously injured police deployed

आगरा के मनसुखपुरा में बवाल: लहूलुहान हुईं महिलाएं, जो जहां मिला उसे वहीं पीटा; 11 गंभीर घायल; पुलिस तैनात

Fri, 24 Jan 2025 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

मनसुखपुरा  के तोड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में घुसी बकरी ने बवाल करा दिया। दो पक्षों में भगदड़ और चीख पुकार के बीच जम कर लाठी डंडे चले। बवाल में पांच महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Riot in Agra's Mansukhpura: Women were bleeding 11 seriously injured police deployed
आगरा के मनसुखपुरा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बवाल हो गया। दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान चीख पुकार मच गई। जो जहां मिला, उस पर लाठी-डंडे से पीट दिया। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। बवाल में पांच महिलाएं लहूलुहान हो गईं। सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन



 

शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे के करीब टोड़ा गांव के जंगजीत पक्ष की बकरी कालीचरण पक्ष के खेत में घुस गई। जिस पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। भगदड़ और चीख पुकार के बीच पहुंची मनसुखपुरा पुलिस ने स्थिति संभाली।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगजीत पक्ष के घायलों जंगजीत, कमला देवी, सोनपाल, अनीता, महुआ देवी, सूरजमुखी, रामावतार और कालीचरण पक्ष के कालीचरण, तेज सिंह, राम सिंह, सावित्री घायल हैं। सभी को इलाज के लिए पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं तनाव के हालत देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed