फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rimee, postmartam

पोस्टमार्टम में देरी और अधिकारियों के न पहुंचने पर लगाया जाम

Tue, 23 Jul 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
rimee, postmartam
जिला अस्पताल के गेट के बाहर जाम लगाते लोगों को समझाते सीओ सिटी व अन्य पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। पोस्टमार्टम होने में देरी और अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटाया। काफी देर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम खुलने में भी काफी वक्त लगा। बताया गया कि पोस्टमार्टम के लिए कागज न पहुंचने के चलते देरी हुई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव भिडइया मधुवन में हुई जितेंद्र पुत्र छोटेलाल की गोली मार हत्या के बाद सुबह तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कोई अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं पहुंचा था। जिसे लेकर आक्रोशित हुए परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने वाहन खड़ा करके जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाते हुए दस मिनट बाद हाईवे से जाम को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों ने बताया कि कागज न आने के चलते पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। वहीं पुलिस के अनुसार तहरीर न मिलने के चलते पंचनामा नहीं भरा जा सका था। तहरीर मिलते ही पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सीने में फंसा मिला बुलेट
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव भिडइया मधुवन निवासी जितेंद्र कुमार के सीने में गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम करते हुए चिकित्सकों ने बताया कि सीने में दूसरी तरफ गोली फंस गई थी। डाक्टरों ने मृतक के शरीर से 315 बोर का फंसा हुआ बुलेट निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
जैथरा। जितेंद्र उर्फ पुजारी की गोली मार हत्या करने की घटना में मृतक के भाई मनोज ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें शीटू, पूनम, गुड्डन पुत्र गण कश्मीर, वीनेश पुत्र जयवीर, पवन पुत्र सुखवीर, रजनेश पुत्र हाकिम सिंह, नरेंद्र पुत्र रामविलास और जितेंद्र उर्फ पंचू पुत्र तुलसी राम निवासी भिडइया मधुवन जैथरा शामिल है। वही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गढिया शेर सिंह गेट समीप से सीटू, गुड्डन, पूनम पुत्र कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

क्या था मामला
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव भिडइया मधुवन निवासी सीटू आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को फायरिंग करते हुए जितेंद्र की गोली मार हत्या कर दी थी। जबकि उसके परिवार के ही चौदह माह के नाती आशू पुत्र शिवकुमार को गोली मार घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed