फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rice crop

कम बारिश से धान की फसल पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
rice crop
बारिश न होने से सूख रही मक्का की फसल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम की बेरुखी से अब धान की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। बारिश न होने से किसानों के साथ-साथ अब विशेषज्ञों को भी धान की पैदावार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। बारिश के आंकड़े इस चिंता को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई के 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले पर अब तक मानसून मेहरबान नहीं हो सका है। हाल यह है कि दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है तो रात में पारा 28 डिग्री तक रहता है। इससे धान की फसल को ठंडक नहीं मिल पा रही है। बड़े पैमाने पर जिले में धान की खेती होने के चलते किसानों के लिए निजी संसाधनों से भी सिंचाई आसान नहीं है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों में जुलाई माह में हुई बारिश की अगर तुलना करें तो पता चलता है कि जिले में बीते वर्षों के सापेक्ष पांच प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी बताते हैं कि अब तक धान के लिए कम से कम तीन से चार बार बारिश हो जानी चाहिए थी। इससे तापमान 30 डिग्री के करीब आ जाता और धान की फसल का विकास भी होता है। किसानों को भी इसी बात की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी और निजी संसाधनों से सिंचाई करने पर भी उन्हें अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितना बरसा पानी
- 347 मिमी जुलाई 2018 में हुई बारिश
- 153 मिमी जुलाई 2019 में हुई बारिश
- 06 मिमी जुलाई 2020 में अब तक हुई बारिश
- 65 हजार हेक्टेयर है धान का कुल क्षेत्रफल
बारिश की फिर जगी उम्मीद
मौसम के पूर्वानुमान से एक बार फिर बारिश की उम्मीद जगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने 19 जुलाई को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें घने बादलों के साथ तेज बारिश होने की बात कही गई है। वहीं 23 जुलाई तक बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। लेकिन पूर्व में कई बार पूर्वानुमान सटीक न बैठने से लोग महज इंतजार कर रहे हैं।

बढ़ती जा रही समस्या
जिले में बडे़ पैमाने पर धान की खेती की जाती है। इस बार बारिश न होने से किसानों को रोपाई में भी परेशानी हुई। अब बारिश न होने से ये समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इसमें कुछ भी किया नहीं जा सकता है।
डॉ. गगन दीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed