फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rian, civic, water flo

15 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Tue, 16 Jul 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
rian, civic, water flo
ठंडी सड़क पर हुए जल भराव से होकर गुजरते राहगीर- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। 15 मिनट की झमाझम बारिश ने मंगलवार को लोगों को उमस और भीषण गर्मी से निजात दिलाई तो बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा कराई गई शहर के नालों की सफाई की पोल झमाझम बारिश ने खोल दी। आलम यह है कि कालोनियों समेत तमाम रास्तों पर बारिश का पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए। विजय नगर कालोनी में जलभराव के कारण बाइक सवार खुले मैनहोल में घुसने से घायल हो गए। जलभराव से घंटाघर, हाथी गेट, प्रेमनगर चौराहा, नई बस्ती, कोतवाली दफ्तर, जिला अस्पताल, दिनेश नगर, इस्लाम नगर, किदवई नगर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों ने धान का बुवाई का काम युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया है। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मंगल बाजार में मची अफरा तफरी
बारिश के दौरान गांधी मार्केट में लगे मंगल बाजार में अफरातफरी मच गई। खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बारिश शुरू हो जाने से दुकानदार अपना सामान बचाने की जद्दोजेहद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम फिर से सुहाना
कासगंज। मंगलवार की देर सायं झमाझम बारिश के बाद मौसम फिर से सुहाना हो गया। पारा नीचे गिरने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।
सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन मंगलवार को दिन में उमस पैदा हो गई। जिससे लोग व्याकुल दिखे, लेकिन सायं के समय मौसम ने फिर से करवट बदल ली। अचानक आसमान में घने बादल घिर आए और बारिश का दौर शुरू हो गया। काफी तेजी के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद पारा भी नीचे आ गया। अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इधर बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। शहर की गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, लवकुश नगर, चंदन नगर सहित कई अन्य बस्तियों में पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कतें हुईं। कई इलाके तो ऐसे हैं जिनमें एक दिन पूर्व हुई बारिश का पानी भी भरा हुआ है। ऐसे में फिर से बारिश हो जाने के बाद लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed