फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward those who took the injured to hospital

Agra News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करें

Sun, 21 Jan 2024 05:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Reward those who took the injured to hospital
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करें
विज्ञापन


- डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा की। कहा कि दुर्घटना के बाद एक घंटे के अंदर घायलों की मदद कर उन्हें चिकित्सालय पहुंचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके नाम एआरटीओ को उपलब्ध कराएं। ताकि घायलों की मदद करने वालों को पुरस्कृत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर मार्ग दुर्घटनाओं को रोकें। ओवर स्पीड, बिना सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग किए बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। चालान कर जुर्माना वसूलें। किसी भी मुख्य मार्ग पर गड्ढे न हों। मुख्य मार्गों के किनारे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। ओवरस्पीड रोकने के लिए नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, मुख्य मार्गों पर स्पीड कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में अनफिट वाहनों का संचालन किसी भी दशा में न हो। जिन विद्यालय संचालकों द्वारा वाहनों का फिटनेस नहीं कराया जा रहा है उन्हें नोटिस जारी करें। किसी भी दशा में अनफिट वाहनों का संचालन छात्रों को लाने-ले जाने में न हो। विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लब नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।




यातायात के नियम नहीं मानने पर हुई कार्रवाई

मैनपुरी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि वर्ष 2022 में हुई 602 सड़क दुर्घटनाओं में 339 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। 476 लोग घायल हुए। वर्ष 2023 में भी 602 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 341 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 417 व्यक्ति घायल हुए। एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक 12 सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। हेलमेट का प्रयोग किए बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले 1290, बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चलाने वाले 403, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 69 व्यक्तियों का चालान किया गया है। 129 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed