फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward for making fake notes caught from West Bengal seven members arrested so far

यूपी: पश्चिम बंगाल से पकड़ा नकली नोट बनाने का इनामी, अब तक सात सदस्य गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 10:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

जीआरपी ने नकली नोट बनाने के जिस आरोपी को पकड़ा है, उसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। आरोपी पर  25 हजार रुपये का इनामी है। 
 

विज्ञापन
Reward for making fake notes caught from West Bengal seven members arrested so far
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जीआरपी ने नकली नोट बनाने के गैंग का एक और सदस्य पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। यह 25 हजार रुपये का इनामी है। बीते महीने जीआरपी ने 1.50 लाख रुपये जाली नोट के साथ मथुरा में गैंग का सरगना पकड़ा था। अब तक इस गैंग के सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने बताया कि मथुरा में नकली नोट बनाने के गैंग का सरगना कलीमुल्ला काजी पकड़ा था। पूछताछ में उसने गैंग के एक और सदस्य पश्चिम बंगाल के कलियाचक मालदा निवासी मोहम्मद जियाउल हक का नाम बताया। इस पर दो टीम बनाईं और सर्विलांस की मदद से उसे पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। इस गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें बीते महीने कलीमुल्ला, मोहम्मद तमीम और धर्मेंद्र को 1.50 लाख रुपये के जाली नोट के साथ मथुरा में पकड़ा था। रौनक उर्फ मुकेश को वाराणसी और दानिश उर्फ करन शर्मा को महाराष्ट्र से बीते 3 फरवरी को पकड़ा है। दीपक आजमगढ़ और सचिन को हरियाणा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन मंगाते थे सामग्री
 पुलिस अधीक्षक रेलवे ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि नकली नोट बनाने का रैकेट कई राज्यों तक फैला है। अभी पूछताछ में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा में इनके सदस्य हैं। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि चीन की कंपनी से अलीबाबा साइट से कागज, स्याही और आरबीआई मुद्रित सुरक्षा धागा कूरियर कर मंगाते थे। वाराणसी के सारनाथ और हरियाणा के यमुनानगर में इनकी छपाई करते थे। गैंग का सदस्य रौनक प्रिंटिंग प्रेस में छपाई का काम करता था। इनसे प्रिंटिंग प्रेस, लैपटॉप, स्कैनर भी जब्त करते हैं। बांग्लादेश बॉर्डर से नकली नोट लाकर भी पूरे देश में इनको खपाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed