{"_id":"6374a10e617ef62e9c721dd4","slug":"retired-pcs-officer-house-occupied-by-daughter-by-breaking-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के घर पर बेटी ने ताला तोड़कर किया कब्जा, एसपी सिटी ने की इस तरह मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के घर पर बेटी ने ताला तोड़कर किया कब्जा, एसपी सिटी ने की इस तरह मदद
Wed, 16 Nov 2022 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 02:06 PM IST
सार
सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ एसपी सिटी के पास पहुंचे और पूरा मामला बताया। एसपी सिटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी और उनकी पत्नी को दोबार घर में प्रवेश दिलाया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी और उनकी पत्नी ने बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी ने घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। मंगलवार को वह एसपी सिटी के पास टूटा हुआ ताला लेकर पहुंचे। पुलिस ने वृद्ध पति-पत्नी का घर में प्रवेश करा दिया। आरोपी बेटी और उसकी सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें - Agra: मजदूर की हत्या में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, देना होगा 80 हजार रुपये का अर्थदंड
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
71 वर्षीय पीसीएस अधिकारी लखनऊ से 11 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। आरोप लगाया कि बड़ी बेटी शाहगंज स्थित मकान पर कब्जा करना चाहती है। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को घर पर ताला लगाकर वह कहीं गए हुए थे। तभी बेटी आई। कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। अब उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: मजदूर की हत्या में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, देना होगा 80 हजार रुपये का अर्थदंड
विज्ञापन