{"_id":"64ed687eb31e25b7d906f0f5","slug":"retired-bank-worker-murdered-in-agra-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: सेवानिवृत्त बैंककर्मी का पहले गला दबाया फिर मारीं दो गोलियां... हत्या करने की वजह ऐसी, अफसर भी चौंक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: सेवानिवृत्त बैंककर्मी का पहले गला दबाया फिर मारीं दो गोलियां... हत्या करने की वजह ऐसी, अफसर भी चौंक गए
Tue, 29 Aug 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:13 AM IST
सार
आगरा में तगादा करने पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी की हत्या हुई थी। पुलिस ने गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया है। उधार लिए 50 हजार रुपये एक साल में 90 हजार हो गए थे। सेवानिवृत्त बैंककर्मी बार-बार तगादा कर रहे थे। वह रुपये वापस नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरहन के आंवलखेड़ा में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी कोमल सिंह की हत्या गांव के ही सूरज ने की थी। ब्याज पर लिए गए 50 हजार रुपये एक साल में ही बढ़कर 90 हजार हो गए थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से सूरज रकम लौटा नहीं पा रहा था। बार-बार तकादा और गालीगलौज करने की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा कर आरोपी सूरज को जेल भेजा। आंवलखेड़ा निवासी कोमल सिंह का शव 25 अगस्त की रात को गढ़ी हर्जू मार्ग पर एक खेत में मिला था। गला दबाने का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई।
परिजन के मुताबिक वह खेत की रखवाली करने रात में गए थे। अज्ञात के खिलाफ केस हुआ। खुलासे के लिए पश्चिमी जोन एसओजी के प्रभारी राजकुमार गिरि और थानाध्यक्ष बरहन कुलदीप सिंह सहित टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
मददगार बन परिवार संग घूम रहा था
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि केनरा बैंक से सेवानिवृत्त कोमल सिंह दिव्यांग थे। घटना के बारे में ग्रामीणों को गांव के सूरज कुमार ने बताया था। वह मददगार बन मृतक के परिवार संग घूम रहा था। पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की तो हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक तमंचा, दो मोबाइल बरामद किए।

पहले गला दबाया फिर मारीं दो गोलियां
सूरज ने पुलिस को बताया कि कोमल सिंह ब्याज पर रुपये देते थे। उसने भी 50 हजार रुपये लिए थे। वह ब्याज सहित 80 हजार हो गए। कोमल सिंह बार-बार तगादा कर रहे थे। वह रुपये वापस नहीं कर पा रहा था। कोमल सिंह रोजाना जब भी अपने खेत पर जाते थे, तब उसके घर आकर बेइज्जत करते थे। उनकी गालीगलौज से वह परेशान था।

घटना वाले दिन भी गालीगलौज करके गए थे। इस पर उसने रुपये देने के बहाने फोन कर कोमल सिंह को बुलाया। वह स्कूटी से आए। उन्हें गढ़ी हर्जू के रास्ते पर ले गया। गला दबाकर हत्या की कोशिश की। वो शोर मचाने लगे तो तमंचे से पीठ पर दो गोली मारी। उनका मोबाइल लेकर भाग गया। कोमल के परिवार के साथ इसलिए रहा कि कोई शक न कर सके।