फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank worker lost 40 thousand rupees just played for four minutes

पहली के बाद दूसरी गलती: सेवानिवृत्त बैंककर्मी गवां बैठे 40 हजार रुपये, महज चार मिनट का रहा खेल

Sun, 18 Jun 2023 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को साइबर अपराधियों ने इस तरह अपनी बातों के जाल में फंसाया कि वो महज चार मिनट के अंदर 40 हजार रुपये गवां बैठे। 

विज्ञापन
Retired bank worker lost 40 thousand rupees just played for four minutes
साइबर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने परिचित बनकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में पांच महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल पर भेजे गए मैसेज पर पहला क्लिक करके 20 हजार रुपये गवांए, फिर रकम वापस पाने के लालच में दूसरे मैसेज पर भी क्लिक कर दिया। 

विज्ञापन

ये है मामला

पश्चिम पुरी निवासी हेतराम ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी को कॉल आया। उन्हें लगा कि कॉल उनके सहकर्मी रहे राजेश कश्यप ने की। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसे एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये देने हैं। मगर, ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसलिए तुम ऑनलाइन भुगतान कर दो। मैं तुम्हारे खाते में रकम जमा कर रहा हूं। हेतराम तैयार हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नपुंसकता: ये सात गलतियां, जो बना सकती हैं आपको नंपुसक; पापा बनने में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर आए दो मैसेज 

तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें 20 भेजने के बारे में लिखा था। मैसेज पर क्लिक करते ही उनके खाते से फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपये कट गए। जब उन्होंने इस बारे में कॉल करने वाले से कहा तो उसने रकम वापस करने को कहा। इस पर उनके पास दोबारा मैसेज आया। दोबारा क्लिक करने पर उनके खाते से 20 हजार रुपये और कट गए। इस पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। रकम वापस करने को कहा तो कॉल कट गई। मामले में साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।


ये भी पढ़ें -  Anjali Murder Case: आखिर अंजलि के मोबाइल में ऐसा क्या है, जिसे छिपा रहा प्रखर; पुलिस रिमांड में खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed