{"_id":"589380724f1c1b0f0be80dbf","slug":"restrict-access-of-heavy-vehicles-on-mg-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को रोड शो के दौरान एमजी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बस और आटो भी नहीं चलेंगे। वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
एसपी ट्रैफिक डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा क्लब से भगवान टाकीज के बीच कोई भी भारी वाहन, रोडवेज बस, टूरिस्ट बस, लोडर, मयूरी, टैंपो, ट्रैक्टर ट्राली का आवागमन दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। आगरा क्लब से इन वाहनों को यमुना किनारा होते हुए भगवान टाकीज अथवा मलपुरा होते हुए अपने गंतव्य के लिए निकाला जाएगा। भगवान टाकीज से भारी वाहन यमुना किनारा रोड होते हुए आगरा क्लब चौराहे होते हुए जाएंगे।
आगरा क्लब चौराहा की ओर से वाया एमजी रोड भगवान टाकीज जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन जा सकेंगे। मगर, भगवान टाकीज से साईं की तकिया की तरफ जाने वाले वाहन रोड शो के दौरान एमजी रोड से न जाकर वाया यमुना किनारा और वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे। एमजी रोड पर भगवान टाकीज से दयालबाग की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दयालबाग की ओर सीधे न जाकर खंदारी चौराहा केंद्रीय हिंदी संस्थान होकर अथवा सुल्तानगंज पुलिस मुगल रोड से गंतव्य को जा सकेंगे। रोड शो के दौरान पालीवाल पार्क, यूनीवर्सिटी की ओर से और घटिया आजम खां से संजय प्लेस से एमजी रोड की तरफ कोई भी वाहन न आकर सुल्तानगंज की पुलिया, जीवनी मंडी, यमुना किनारा की तरफ से जा सकेंगे। छीपीटोला चौराहा से बिजलीघर चौराहा को आवागमन करने वाले सभी प्रकार के वाहन बालूगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पथौली नहर चौराहे से एमजी रोड की तरफ आने वाली सभी प्रकार की बसें वाया मलपुरा, बिचपुरी होकर जाएंगी।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान रूफ टॉफ सिक्योरिटी भी रहेगी
एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी तैनात किए जाएंगे
आगरा।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रोड शो के लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। रोड शो के रूट पर छतों पर पुलिस तैनात रहेगी। दोनों नेता एसपीजी के घेरे में रहेंगे। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं। डीजी और जोनल ऑफिस से पूरे रोड शो पर नजर रखी जाएगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव अलग अलग हेलीकॉप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कार से दयाल बाग पहुंचेंगे। यहां पर विशेष बस में सवार होंगे । रोड शो यहीं से शुरु होगा। इसके बाद भगवान टाकीज, सूरसदन, वजीरपुरा, सेंट जौंस चौराहा होते हुए बिजली घर पहुंचेगा । इस दौरान पूरे रूट पर पुलिस तैनात रहेगी। पीएसी, महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से ही रोड शो के रूट पर पुलिस लगा दी जाएगी ।एसपीजी के अधिकारियों ने गुरुवार को भी पूरे रूट का जायजा लिया ।
एसपी - 03
एएसपी - 06
सीओ - 12
एसएचओ - 20
एसआई - 100
कांस्टेबल - 500