फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Resolve to fulfill the objectives of Sahakar Bharati

Agra News: सहकार भारती के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प

Sun, 14 Jan 2024 01:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Resolve to fulfill the objectives of Sahakar Bharati
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती ने श्री गणेश कालोनी में स्थापना दिवस मनाया। वहीं सहकार भारती के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए संकल्प लिया गया।साथ ही कार्यकर्ताओं ने अक्षत और भगवान श्रीराम के चित्रों का वितरण भी किया।मंडल प्रभारी डीएस वर्मा ने कहा कि सहकार भारती की स्थापना 11 जनवरी 1979 को की गई थी। जिसका उद्देश्य समाज व्याप्त विसंगतियां व भ्रष्टाचार दूर करना, सामाजिक उत्थान, सबके विकास के लिए कार्य करना है। सहकार भारती का नारा है संस्कार बिना सहकार नहीं। जिसका अर्थ है कि संस्कारवान कार्यकर्ता जब सहकार में आएंगे तभी समाज का विकास होगा। मंडल संयोजक विकास श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक विकास आसानी से हो सकता है। जिलाध्यक्ष हृदेश पुंढीर ने कहा कि सहकार से भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा। महामंत्री डॉ. विनोद कुमार चौहान ने सहकारिता के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं कालोनी में सहकार भारती के कार्यकर्ताओं ने अक्षत और भगवान श्रीराम के चित्रों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed