फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Research portal will be launched at the convocation ceremony of Agra University

DBRAU 88th Convocation: आगरा विवि के दीक्षांत समारोह में लॉन्च किया जाएगा रिसर्च पोर्टल, ये मिलेगा लाभ

Thu, 13 Apr 2023 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। समारोह में कुलाधिपति की ओर से रिसर्च पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Research portal will be launched at the convocation ceremony of Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 88वां दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी दीक्षांत मंडपम में होगा। इस दौरान कुलाधिपति की ओर से रिसर्च पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके माध्यम से विश्वविद्यालय के रिसर्च से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में गणित विभाग में बने आर्यभट्ट सभागार का लोकार्पण भी करेंगी, साथ ही जल भरो अभियान की शुरूआत करेंगी। तीन परिषदीय स्कूलों के 30 बच्चों को स्कूल बैग (स्टेशनरी, किताब, कॉपी आदि सहित) देंगी। 30 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा विवि दीक्षांत समारोह आज: हुमा जाफर बरसेगा 'सोना', मिलेंगे इतने मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा समारोह

दीक्षांत समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। उपाधि और पदक पाने वालों को आधे घंटे पहले शिवाजी दीक्षांत मंडपम में बैठ जाना है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सुबह 10:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से 10:35 बजे विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी। 11 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और अध्यक्षता करेंगी। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक का समय दोपहर के भोजन के लिए निर्धारित है। दोपहर 2:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।


एक नजर आंकड़ों पर

- 1,07,222 स्नातक के छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

- 12,243 परास्नातक के छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

- 1040 आवासीय परिसर के संस्थानों के छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

- 123 पदक दिए जाएंगे।

- 97 पदक छात्राओं के हिस्से आएंगे।

- 26 पदक छात्रों के हिस्से आएंगे।

- 67 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी।

- 06 को डीलिट की डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed