फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   research girl student assaulted accused professor wife said that conspiring against him

UP: 'पति को जिद से ले गई...', शारीरिक शोषण में फंसे प्रोफेसर की पत्नी आई सामने, बोलीं -षड्यंत्र कर फंसाया

Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
सार

प्रोफेसर की पत्नी ने शोध छात्रा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि केस दर्ज कराने वाली छात्रा ने पति को रुपये के लिए ब्लैकमेल किया था। बात नहीं मानने पर बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा।

विज्ञापन
research girl student assaulted accused professor wife said that conspiring against him
प्रोफेसर की पत्नी ने लगाया षड्यंत्र कर फंसाने का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौकरी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में जेल भेजे गए प्रोफेसर गाैतम जैसवार की पत्नी बुधवार को मीडिया के सामने आईं। उन्होंने छात्रा पर पति को षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर की पत्नी डॉ. कविता चौधरी ने संजय प्लेस के एक होटल में मीडिया से बात की। आरोप लगाया कि पति को फंसाने में शोध छात्र के साथ कुछ छात्र नेता और विश्वविद्यालय के लोग शामिल हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। कहा कि वह कोर्ट में सभी आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य पेश करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने शोध छात्रा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि केस दर्ज कराने वाली छात्रा ने पति को रुपये के लिए ब्लैकमेल किया था। बात नहीं मानने पर बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा। उनके पति को त्वचा संबंधी रोग था। शोध छात्रा प्रोफेसर को इलाज के लिए जिद से खुद ही खजुराहो और वृंदावन लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 25 अक्तूबर को छात्रा की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी प्रोफेसर डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के रसायन विज्ञान विभाग में तैनात था। केस दर्ज होने के बाद निलंबित किया गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को प्रयागराज के एक हाॅस्टल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed