फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Republic Day was celebrated with great enthusiasm in Agra

Republic Day: धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस...कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, हर ओर गूंजे देशभक्ति के गीत

Mon, 26 Jan 2026 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 26 Jan 2026 09:47 PM IST
सार

आगरा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। हर ओर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों तक में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन
Republic Day was celebrated with great enthusiasm in Agra
आगरा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों, स्कूल-काॅलेजों में तिरंगा शान से फहराया गया। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। चाैराहों पर जगह-जगह देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जनपद के अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम में सगीर फातिमा इंटर काॅलेज की बालिकाओं ने देश भक्ति गीत गाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित वीर बालक अजय राज को भी इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कमिश्नरी में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस पर विकास भवन, सभी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed