फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Republic Day 2022: Medals Will Be Given To Agra Police List Of Honored Policemen

सम्मान: गणतंत्र दिवस पर आगरा के इन पुलिस अधिकारियों सहित कर्मियों को मिलेगा पदक, पढ़िए नामों की सूची

Wed, 26 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

आगरा के एक क्षेत्राधिकारी, चार निरीक्षक,आठ दरोगा सहित 42 को डीजी पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन
Republic Day 2022: Medals Will Be Given To Agra Police List Of Honored Policemen
आगरा के पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस को 42 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार सहित चार निरीक्षक, आठ दरोगा और 27 सिपाही शामिल हैं। मंगलवार को पदक की घोषणा की गई। सीओ महेश कुमार ने मलपुरा में पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया था। वहीं थाना जगदीशपुरा में हिरासत में मौत के मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहे थे। वहीं एसआई मोहित कुमार, सिपाही गौतम कुमार, हरिओम ने हरीपर्वत स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में वृद्ध व्यापारी की हत्या के मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इस पर उन्हें पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को दिया जाएगा। गोल्ड एसआई अमित कुमार, मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार, आरक्षी सचिन कुमार (जीआरपी) को दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिल्वर
सीओ अछनेरा महेश कुमार, निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी, निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, निरीक्षक कुशलपाल सिंह (स्थानांतरित), एसआई बहादुर सिंह, एसआई सचिन धामा, एसआई अनिल कुमार, एसआई मांगेराम, एसआई मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी हृदेश कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार शर्मा, आरक्षी हरेंद्र सिंह, आरक्षी ऋषि कुमार, आरक्षी रुस्तम सागर, आरक्षी हरिओम, आरक्षी गौतम कुमार, शुभम सारस्वत, आरक्षी संगीता तोमर, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह (स्थानांतरित), आरक्षी भानु प्रताप सिंह (जीआरपी), आरक्षी उपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार व राहुल उपाध्याय (जीआरपी), फायरमैन सुरेश शर्मा को सिल्वर पदक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
निरीक्षक जितेंद्र सिंह, एसआई (स. पु.) अतिवीर सिंह, आरक्षी चालक जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक विजय कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी चालक राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी चालक योगेंद्र पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जीवन सिंह यादव, मुख्य आरक्षी एलआईयू महावीर सिंह, आरक्षी चालक  (जीआरपी)जितेंद्र सिंह, आरक्षी चालक वेद प्रकाश शर्मा फायरमैन संजय गौतम, आरक्षी पीएसी सत्यपाल सिंह (सेवा अभिलेख के आधार पर) हैं। वहीं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न एसआई सुरेंद्र सिंह को दिया जाएगा।
आईजी और एसपी विजिलेंस विद्युत को राष्ट्रपति पदक 
आईजी रेंज नचिकेता झा और एसपी विजिलेंस पावर कॉर्पोरेशन बबिता साहू को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। एसपी बबिता साहू डीजी मेडल भी दिया जाएगा।
जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पदक
जिला कारागार के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि सराहनीय सेवाओें के लिए डिप्टी जेलर हरवंश पांडेय और बंदीरक्षक प्रवेश शर्मा को डीजी का गोल्ड पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं डिप्टी जेलर विजय कुमार पांडेय, बंदीरक्षक महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक फिरोज आलम अंसारी को सिल्वर पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed