{"_id":"5ba92fd6867a557eb3415146","slug":"reported-sc-st-act-in-the-police-station-on-attacked-dalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराकर लौट रहे दलितों पर हमला, दर्जनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराकर लौट रहे दलितों पर हमला, दर्जनों घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के नगला टीन (ताजगंज) के दलित युवक की पिटाई के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराकर लौट रहे लोगों पर आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया। आरोप है कि फायरिंग के बाद लाठी-डंडों से पिटाई की और पथराव किया। इसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आरोपी युवक एक विधायक का रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन
नगला टीन निवासी अमित पुत्र मदनलाल सोमवार सुबह 9:30 बजे एक्टिवा से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में धांधूपुरा के जयपाल ने अपने साथियों के साथ रोक लिया। अमित की पिटाई की। उसने थाना ताजगंज में शिकायत की। मगर, शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात आठ बजे क्षेत्र के लोग मेटाडोर से थाना पर शिकायत करने आए।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सभी मेटाडोर से लौट रहे थे। धांधूपुरा रोड जहारवीर बाबा के मंदिर के पास जयपाल ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। पहले फायरिंग कर दी। इस पर चालक ने मेटाडोर रोक ली। तभी उन पर हमला बोल दिया। चालक की पिटाई की। पथराव कर मेटाडोर के शीशे तोड़ दिए। लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में तनाव है। घायलों में संतोष, अजय, किशन, भंते, प्रेम मसीह, संतोष कुमार, मानिकचंद, सुमित जोशी, शिवम, सतीश, जुगनू और सुनील हैं।
विधायक का है रिश्तेदार
पीड़ित परिजनों का कहना था कि आरोपी जयपाल एक विधायक का रिश्तेदार है। इस कारण ही पुलिस ने सुबह से मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन पर दबाव बनाया जा रहा है।