फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against two in case of kidnapping of woman

Agra News: महिला को अगवा करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two in case of kidnapping of woman
कासगंज। क्षेत्र के एक कॉलोनी से महिला को अगवा कर लिया गया। इस घटना के बाबत महिला के पति ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला को बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शहर की एक कॉलोनी में बीते 14 जून को एक महिला घर में अकेली थी। पति काम पर गया था। शाम को जब पति लौटा तो उसे उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। पति ने पत्नी के लापता होने की जानकारी आसपास रहने वालों से की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। तलाश के दौरान पता चला कि कॉलोनी का रहने वाला युवक उसकी पत्नी को अगवाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पीड़ित पति ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी युवक दीपक मूलरुप स नगरिया गांव का निवासी है। पुलिस ने मामले को संबंधित धाराओं में दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। महिला को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed