{"_id":"64cd37c27156e00d440066c6","slug":"report-filed-against-two-for-kidnapping-woman-and-child-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2751-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला व बालक को अगवा करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला व बालक को अगवा करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 04 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कालोनी से एक महिला व एक बालक को अगवा कर लिया। मामले में महिला के पति ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालोनी से 29 जुलाई की दोपहर महिला घर में अकेली थी। पति घर से बाहर गया हुआ था। तभी महिला व उसके बालक को कालोनी के ही करन और भूरे लाल अगवा कर ले गया। जब महिला का पति घर पहुंचा तो महिला व बालक लापता था। जानकारी करने पर उसे करन व भूरे के द्वारा अगवा किए जाने के बारे में उसे पता लगा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं घटना की तहरीर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला व बालक की तलाश शुरु की है।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस संंबंधित धाराओं में दर्ज की है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस संंबंधित धाराओं में दर्ज की है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन