फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against brother-in-law for molesting sister-in-law

Agra News: भाभी से छेड़खानी पर देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed against brother-in-law for molesting sister-in-law
मैनपुरी। जिला फर्रुखाबाद के थाना नबाबगंज के एक गांव की रहने वाली एक महिला की तहरीर पर उसके देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता की शिकायत पर सीओ सिटी ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


पीड़िता की शादी पांच जुलाई 2018 को शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में हुई है। उसका आरेाप है कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसको परेशान करते हैं। पति, सास, ससुर, ननद और देवर मारते पीटते हैं। उसका देवर बुरी निगाह रखता है। शिकायत करने पर पति भी अपने भाई का साथ देता है। आठ जून की रात को वह अपने कमरे में थी। तभी देवर उसके कमरे में आ गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आते देख वह भाग गया। ससुराल के लोगों ने रात में ही उसको मारपीट करके गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पीडि़ता अपने पिता के साथ रविवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर बदलने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। जब उसने तहरीर से देवर का नाम निकालने से मना किया तो उसको कोतवाली से अपमानित करके भगा दिया गया। पीडि़ता ने सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर सीओ सिटी से शिकायत की। सीओ सिटी ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed