फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 4 on the orders of CO

Agra News: सीओ के आदेश पर 4 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 4 on the orders of CO
किशनी। अनुसूचित जाति के युवक को पीटने और जातिसूचक गालियांं देकर अपमानित करने के मामले में सीओ भोगांव के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरिहा निवासी सुरेशचंद्र ने सीओ सत्य प्रकाश शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने गांव के योगेंद्र शाक्य, शिवम शाक्य, अवधेश और राधे शाक्य को आरोपित किया। बताया कि नामजद लोग उनकी जमीन पर बनी दीवार को 29 अक्तूबर को तोड़ दिए थे। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी रंजिश मानते आ रहे हैं।

4 नवंबर को योगेंद्र कुमार, शिवम, अवधेश और राधे ने लाठी डंडा और सरियों से उन पर हमला किया। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। उनके सिर पर जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी से वार किया गया। चीख पुकार सुनकर बचाने आए पुत्र सोनू, छोटे भाई की पुत्रवधू को भी पीटा गया। थाने में उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। शिकायत पर सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed