{"_id":"6431ac18c78da0027c07f1bb","slug":"report-filed-against-21-people-including-one-nominated-mainpuri-news-c-25-1-118073-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 08 Apr 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के देवपुरा निवासी एक युवक की नेजा चढ़ाने आए लोगों ने पिटाई की। गंभीर हालत में परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने एक नामजद सहित 21 लोगोंं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि 27 मार्च को वह अपने परिजन के साथ माता शीतला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय नेजा चढ़ाकर लौट रहे कुछ लोगों ने ट्रैक्टर आगे लगाकर गाली गलौज की। करीब 15-20 लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा, उसकी घड़ी और मोबाइल भी वहीं गिर गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि पीटने वाले एक व्यक्ति एवरन सिंह निवासी गांव मरैला थाना घिरोर को वह पहचानता है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।