फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Repair of drain continues, water of Rajbaha stopped

Agra News: खंदी की मरम्मत जारी, रजबहा का पानी रोका

Sat, 13 Sep 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Repair of drain continues, water of Rajbaha stopped
फोटो 12  कासगज के सरावल में बंबा की कटी खंदी का मरम्मत कार्य स्रोत संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के कलानी रजबहा की कटी खंदी की मरम्मत का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। रजबहा का पानी रोक दिया गया इससे जलस्तर कम हो गया। इसके समीपवर्ती चार गांवों के आबादी क्षेत्र में पानी भरा है। वहीं, फसलों में पानी है। किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है।गोरहा नहर से निकलने वाला कलानी रजबहा की खंदी कटने से नगला भिकारी, सरावल, दहेली खुर्द, नगला किलू में किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल में पानी भर गया था। इससे तबाही का आलम बन गया। गांव के आबादी के क्षेत्र और विद्यालय परिसर में पानी भर गया। कई मकान और दीवारें भी गिरीं। ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ। वहीं सरावल के बाजार में पानी भरने से दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया। किसानों की मक्का, बाजरा, धान की फसलों में पानी भरा हुआ है। तेज धूप के कारण खेतों में भरा पानी गर्म हो गया है इससे फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीण खेतों में भरे पानी की निकासी की कोशिशों में लगे हैं। नगला भिकारी की सड़क से पानी दूसरी ओर जा रहा है। सरावल के प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने के कारण शिक्षकों ने विद्यालय ऊंचे चबूतरों पर विद्यार्थियों को बैठाकर शिक्षण कार्य किया। वहीं रसोई में पानी भरने से मिड डे मील का सामान व मसाले बर्बाद हो गए। नगला भिकारी के किसान अमर पाल, लक्ष्मी देवी ने बताया कि धान के खेत में पानी भरने से फसल खराब हाे रही है। तेज धूप से पानी गर्म हो रहा है। इससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। वहीं सरावल के चेतराम, भूरे, महेश ने बताया कि पानी भरा होने से फसल को खासा नुकसान हो रहा है। कस्बे में भी पानी भरा है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण दिक्कत ही दिक्कत है। वहीं सिंचाई विभाग की टीम ने रजबहा की कटी खंदी की मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार को शुरू किया था। उस समय रजबहा में पानी अधिक था। इससे मरम्मत करने में परेशानी हो रहीं थी। सिंचाई विभाग की टीम ने रजबहा का पानी रुकवाया उसके बाद शुक्रवार को पानी कम हुआ और मरम्मत का काम सही ढंग से हो पाया। रजबहा कटने से गांव में पानी भर गया। इससे भवन और दीवारें गिर गईं। लोगों को लाखों की क्षति का सामना करना पड़ा। लालता प्रसाद के स्कूल के दो कमरे गिर गए। इससे पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। इसी तरह से कमलेश के टिनशेड की दीवार गिर गई और पानी में भूसा बह गया। राजेश और अरवेश वर्मा के मकान की दीवार गिर गई। कमलेश वर्मा का कमरा गिरा। नौशाद खान, ममतेश शाक्य, वेदराम, उमेश राठौर, कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों के मकान और दीवार क्षतिग्रस्त हो गईं। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed