फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   renewal of vehicle up to more expensive in TTZ has the most impact

नई कबाड़ नीति: वाहनों का नवीनीकरण होगा 10 गुना तक महंगा, टीटीजेड क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर

Sat, 09 Oct 2021 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 12:49 PM IST
सार

एक अप्रैल 2022 से लागू होने वाली इस नीति में वाहनों के नवीनीकरण की फीस में तीन से 10 गुना तक बढ़ोतरी की गई है। इसका असर ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में पड़ने वाले जिलों के निवासियों पर ज्यादा पड़ेगा। 

विज्ञापन
renewal of vehicle up to more expensive in TTZ has the most impact
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई कबाड़ नीति के लागू होने के बाद 15 साल या इससे अधिक पुरानी गाड़ियों के पंजीकरण का नवीनीकरण कराना महंगा पड़ेगा। दोपहिया वाहन के नवीनीकरण के लिए 300 रुपये के स्थान पर हजार रुपये, चार पहिया कार आदि हल्के वाहनों के नवीनीकरण के लिए 600 रुपये की जगह पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। 

विज्ञापन


एक अप्रैल 2022 से लागू होने वाली इस नीति में वाहनों के नवीनीकरण की फीस में तीन से 10 गुना तक बढ़ोतरी की गई है। इसका असर ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में पड़ने वाले जिलों के निवासियों पर ज्यादा पड़ेगा, क्योंकि आगरा में हर साल 10 हजार से ज्यादा निजी गाड़ियां 15 साल की आयु पूरी कर रही हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को पंजीयन के नवीनीकरण के लिए तीन से 10 गुना तक ज्यादा नवीनीकरण शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा उपयुक्तता अवधि समाप्त होने के बाद 50 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त फीस भी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक एनओसी जारी
आगरा, मथुरा, भरतपुर का कुछ हिस्सा टीटीजेड के तहत आता है। इसमें डीजल के अलावा 15 साल या इससे अधिक पुरानी गाड़ियों का संचालन प्रतिबंधित है। अभी तक आरटीओ आगरा एक लाख से ज्यादा गाड़ियों को कबाड़ घोषित कर चुका है। 

सितंबर में आरटीओ ने वर्ष 2006 तक पंजीकृत 75 हजार निजी गाड़ियों के पंजीयन निलंबित कर दिए थे। इन्हें दूसरे जिलों में गाड़ियों के ट्रांसफर कराने के लिए छह माह की मोहलत दी गई है। यही कारण है कि आरटीओ में इन दिनों में पांच से छह लोग अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने पहुंचे हैं। 

एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन हजार से अधिक एनओसी जारी की जा चुकी हैं, लेकिन नई नीति में पंजीयन शुल्क बढ़ाए जाने का असर वाहन स्वामियों पर पड़ेगा, क्योंकि जिले में हर साल तकरीबन दस हजार गाड़ियां 15 साल पुरानी की श्रेणी में आ रही हैं। इनके पंजीयन निरस्त होने की कार्रवाई हर साल होगी।

गाड़ी का प्रकार                     वर्तमान दरें     नई दरें
स्कूटर, मोटरसाइकिल        300 रुपये      1000 रुपये
तिपहिया वाहन                   600 रुपये    3500 रुपये
हल्के मोटर यान                 600 रुपये    5000 रुपये
मध्यम यात्री व माल यान    1000 रुपये    10000 रुपये
भारी वाहन यात्री व माल    1500 रुपये    12500 रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed