फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Remdesivir injection supply will start to SN Medical College this week

राहत की खबर: एसएन मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति इसी सप्ताह से

Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Remdesivir injection supply will start to SN Medical College this week
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

आगरा में गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए राहत की खबर है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इसी सप्ताह रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई बातचीत के दौरान ड्रग विभाग के अधिकारियों को निर्माता कंपनी ने भरोसा दिया है।

विज्ञापन


रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ड्रग विभाग के अधिकारियों से निर्माता कंपनी से बातचीत करने को कहा। इस पर अधिकारियों ने इसकी सप्लाई करने वाली तीन कंपनी सिप्ला, हेट्रो और मिलान कंपनी के अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन

 

 

संबंधित खबर: कोरोना: 4500 का रेमडेसिविर इंजेक्शन 40 हजार में..., कालाबाजारी रोकने को ड्रग विभाग ने उठाया सख्त कदम

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हेट्रो और मिलान कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उनका प्रोडक्शन अभी शुरू नहीं हुआ है। अगस्त में इसकी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। सिप्ला कंपनी के गाजियाबाद डिपो में बात करने पर कंपनी अधिकारियों ने इसी सप्ताह में इंजेक्शन की आपूर्ति करने का भरोसा दिया है। 

दवा विक्रेता को नहीं दिया जाएगा इंजेक्शन

ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि इंजेक्शन बनाने वाली कंपनियों के डिपो में बात की है। सिप्ला ने इसी सप्ताह और हेट्रो और मिलान कंपनी ने अगले महीने से इंजेक्शन की सप्लाई की बात कही है। यह इंजेक्शन किसी दवा विक्रेता को नहीं दिया जाएगा। एसएन कॉलेज में ही इसकी आपूर्ति होगी। एसएन कॉलेज प्रशासन इंजेक्शन खरीद के लिए कुटेशन बना रहा है। जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

तीन महीने की एक्सपायरी, एक बार में सिर्फ 12 इंजेक्शन

रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक्सपायरी महज तीन महीने की है। ऐसे में इसकी एकमुश्त में सप्लाई नहीं की जाएगी। एक बार में 12 इंजेक्शन ही एसएन कॉलेज को दिए जाएंगे। इसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जिस मरीज को यह इंजेक्शन दिया गया, उसकी आईडी के साथ मरीज की हालत की रिपोर्ट भी साथ भेजी जाएगी।

गंभीर मरीज में घंटे भर में दिखने लगता है असर

रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना वायरस के संक्रमित उन मरीजों में बेहद कारगर है जिनकी हालत गंभीर है और मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रसित हैं। आईसीयू में भी भर्ती हैं। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि इस इंजेक्शन से घंटे भर में प्रभावी परिणाम सामने आने लगते हैं। इस इंजेक्शन से मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद तेज गति से बढ़ती है। एसएन में तीन और निजी अस्पताल में भी इतने ही मरीजों को यह दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed