{"_id":"6058da818ebc3e8d195ac4e6","slug":"religious-leaders-got-corona-vaccine-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के धर्मगुरुओं की अपील: जान की हिफाजत सबसे बड़ा धर्म, जरूर लगवाएं कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के धर्मगुरुओं की अपील: जान की हिफाजत सबसे बड़ा धर्म, जरूर लगवाएं कोरोना टीका
Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
सार
- धर्मगुरुओं ने कोरोना से बचाव के लिए नवदीप हॉस्पिटल में लगवाया टीका
- लोगों से की अपील, संक्रमण से बचने के लिए बिना झिझक लगवाएं टीका
विज्ञापन
आगरा के धर्मगुरुओं ने लगाया कोरोना टीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान की हिफाजत करना सबसे बड़ा धर्म है। यह गौरव की बात है कि हिंदुस्तान से दुनियाभर के देश वैक्सीन मांग रहे हैं, तो भला टीका लगवाने में हम क्यों पीछे रहें। आगरा में सोमवार को नवदीप हॉस्पिटल में धर्मगुरुओं ने अपनी बारी आने पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने की अपील की।
हॉस्पिटल की ओर से योगेश पुरी, हेडग्रंथी अजायब सिंह टीटू, फादर मून लाजरस, मौलाना रियासत अली, भंते ज्ञानरत्न और हरहिर पुरी को वैक्सीन की पहली डोज निशुल्क लगाई गई। चेयरमैन डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा ने बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क टीका लगाने की घोषणा की।
टीका लगवाकर जिम्मेदारी निभाएं- योगेश्वर पुरी
मन:कामेश्वर के महंत योगेश्वर पुरी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आ गई है, इससे बचने के लिए टीका लगवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बुजुर्गों के भी टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
वैक्सीन सुरक्षित है, जरूर लगवाएं- मौलाना रियासत अली
मौलाना रियासत अली ने कहा कि इस्लाम में जान की हिफाजत करना नेक कार्य है। हिंदुस्तान से विदेशों में वैक्सीन जा रही है और टीका लगवा रहे हैं। यह सुरक्षित है, टीका जरूर लगवाएं।

अपनी बारी पर कोई चूके नहीं- बौद्ध धर्मगुरु
बौद्ध धर्मगुरु भंते ज्ञान रत्न ने कहा कि सरकार सभी को कोरोना वायरस का टीका निशुल्क लगवाए। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। अपनी बारी पर कोई चूके नहीं।
वैक्सीन का असर दिख रहा- फादर मून लाजरस
फादर मून लाजरस ने कहा कि भारत की बनी वैक्सीन को दुनिया भर के करोड़ों लोग लगवा चुके हैं। इसका असर भी दिख रहा है। लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के हेड ग्रंथी अजायब सिंह टीटू ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है, लोग अपने बुजुर्गों का टीका जरूर लगवाएं और अपनी बारी आने पर खुद भी पीछे न रहें।