फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religion

अपनी तुलना दूसरे से कभी मत करो: प्रसन्न सागर

Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
religion
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित सुशील जैन के आवास के पास स्थापित किए गए पंडाल में बृहस्पतिवार को आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने जीवन के लिए उपयोगी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अपनी तुलना कभी दूसरों से न की जाए।
विज्ञापन

आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि पाप का उदय कभी भी हो सकता है। आयु बंध कभी भी हो सकता है और आयु का अंत कभी भी हो सकता है। संसार में ऐसे बहुत से लोग हुए जिनके पास बहुत कुछ था लेकिन देखते ही देखते उनके पास कुछ नहीं रहा। करोड़पति से खाकपति बन गए। पुण्य के उदय से आपको जो कुछ मिल रहा है उस पर अहंकार मत करो। उन्होंने बताया कि आयु बंध सात अवसरों पर आ सकता है वो अवसर कब आ जाए पता नहीं। इसलिए अपने परिणामों के प्रति हमेशा सतर्क रहो। जीवन का अंत कभी भी हो सकता है इसलिए मरने से डरो मत मरने को तैयार रहो।
विज्ञापन

मुनि पीयूष सागर महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से मोबाइल पर बात करते हो तो सिर झुका लेते हो उसी प्रकार से अपने परिवार के साथ भी विनम्रता से बात करो जिससे कि परिवार को मजबूती प्राप्त हो। दोपहर को सामूहिक गुरु पादन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज जैन, सवाईलाल जैन, पदमा जैन, पंड़ित कमल जैन, प्रमोद जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, राकेश जैन, पिंकी, अक्षय जैन, शुभम जैन, आदेश जैन, मनीष जैन आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. सौरभ जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed