फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   religion education teaching by molana to poor people of victim religion conversion

कायदा पकड़कर पढ़ा अलिफ से अल्लाह

Sat, 13 Dec 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Dec 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
religion education teaching by molana to poor people of victim religion conversion
हर रोज कूड़ा बीनने वाले हाथों में शुक्रवार को कलम-किताब नजर आई। जुबां पर ‘अलिफ’ से ’अल्लाह’, तो ‘पे’ से ‘प्यार’। उनके लिए यह पैगाम भले ही किताबी हो, लेकिन धर्मांतरण के जो जख्म दिल-ओ-दिमाग पर हैं, उसे अक्षर ज्ञान से ठीक करने की कवायद में उलमा जुट गए हैं।
विज्ञापन


देवरी रोड स्थित वेद नगर की बस्ती में शुक्रवार को कई उलमा ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को मजहबी और स्कूली पाठ्यक्रम की किताबें बांटीं। जमीन पर तिरपाल बिछाकर इन्हें आल इंडिया तहरीक-ए-सुन्नियत के जिलाध्यक्ष हाजी मौलाना मसरूर रजा कादरी ने तालीम देना शुरू किया।
विज्ञापन


कुछ बच्चे दीनी तालीम से थोड़ा वाकिफ थे, पर अधिकांश के लिए यह नया और अनूठा अनुभव था। हाथों में किताब देख बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

‘बस यह जारी रहे’

रेहान ने कहा कि हमें तो यह किताबें पहली बार पकड़ने को मिली हैं। मगर, अच्छा लग रहा है। नाजमा ने कहा कि सोचा नहीं था कि हमें कभी पढ़ने का मौका भी मिलेगा। यह सिलसिला जारी रहे। उलमा-ए-अहिले सुन्नत तंजीम के सदर मुफ्ती मोहम्मद मुदस्सिर खान कादरी ने कहा कि इनकी दीक्षा जारी रहेगी। पूरे देश की तंजीम इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से आ सकते हैं उलमा

मौलाना अरशदर्रहमान कादरी ने कहा कि यहां पर इनके पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम किया जाएगा। यह घटना बहुत ही निंदनीय है। इसी को लेकर मुंबई से रजा एकेडमी के उलमा का एक प्रतिनिधि मंडल आगरा पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed