{"_id":"69938c05a4e82b27b50ef07e","slug":"relief-on-mg-road-jam-in-panchkuian-agra-news-c-25-1-agr1034-990583-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमजी रोड पर राहत, पंचकुइयां में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमजी रोड पर राहत, पंचकुइयां में लगा जाम
विज्ञापन
पंचकुइयां रोड पर जाम
आगरा। एमजी रोड पर मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग अब कई जगहों से हटा दी गई है। इससे वाहनों के आवागमन में कुछ राहत मिली है। हालांकि, पंचकुइयां रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। सोमवार को स्कूली बसों के निकलने के दौरान पंचकुइयां रोड पर लोग एक घंटे तक फंसे रहे।
एमजी रोड पर पिलर का काम पूरा होने के बाद साईं का तकिया से स्टेट बैंक तिराहा, कलेक्ट्रेट से ढाकरान, सुभाष पार्क और आगरा कॉलेज क्षेत्र में बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। माल रोड से भी बैरिकेडिंग हटा ली गई हैं, जिससे इस मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ है। वहीं, पंचकुइयां रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से दोपहर करीब 1 बजे जाम लगा। सुभाष पार्क की ओर से आने वाले वाहन जीआईसी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस लाइन रोड से आने वाले वाहनों की वजह से फंस गए। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वाहनों का दबाव कम होने पर लोगों को जाम से निजात मिली।
सड़कों के गड्ढे बढ़ा रहे जाम
मेट्रो प्रशासन ने बैरिकेडिंग हटाने वाले मार्गों पर सड़कों के गड्ढे नहीं भरे हैं। इन गड्ढों में वाहन फंसने से उनकी गति धीमी हो जाती है, जो जाम का प्रमुख कारण बन रहा है। इस संबंध में एसीपी इमरान अहमद ने मेट्रो अधिकारियों से वार्ता कर कहा है कि जहां भी निर्माण कार्य पूरा हो रहा है, वहां से बैरिकेडिंग हटाने के साथ-साथ सड़क का निर्माण भी किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।