फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief for passengers in the heat, many special trains will run via Agra.

Agra News: गर्मी में यात्रियों को राहत, आगरा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Wed, 22 Apr 2026 01:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers in the heat, many special trains will run via Agra.
आगरा। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इनमें सूबेदारगंज-दादरी, उदयपुर सिटी-आसनसोल, उधना-दुर्गापुर, वलसाड-दुर्गापुर और हावड़ा रूट की विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट, ईदगाह आगरा, टूंडला और प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों पर रहेगा, जिससे आगरा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों से समय और तिथि देखकर ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी ग्रीष्मकालीन विशेष 22 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी। यह रात 2:33 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में 02418 दादरी-सूबेदारगंज 23 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी। गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल 28 अप्रैल को चलेगी और 29 अप्रैल को सुबह 11:40 बजे ईदगाह तथा दोपहर 1:00 बजे टूंडला पहुंचेगी। 09624 वापसी में 30 अप्रैल को चलेगी। इसके अलावा 01101 सीएसएमटी-हावड़ा, 01451 हड़पसर-हावड़ा, 09079 वलसाड-दुर्गापुर और 09173 उधना-दुर्गापुर स्पेशल भी प्रयागराज छिवकी और आगरा रूट से होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed