{"_id":"69ff9de835fed300ca04276a","slug":"relative-accused-of-murder-of-basauni-youth-agra-news-c-25-1-agr1008-1055514-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बासौनी के युवक की हत्या का रिश्तेदार पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बासौनी के युवक की हत्या का रिश्तेदार पर आरोप
Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के यमुना के बीहड़ में 9 दिन पहले पेड़ पर बासौनी के पुरा नींमडाडा गांव के लापता आशीष का कंकाल लटका मिला था। मामले में मृतक के भाई ने रिहावली फतेहाबाद के रिश्तेदार राहुल एवं उसके परिवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुरा नींमडाडा के रामब्रज ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को भाई आशीष घर से गायब हो गया था। उन्होंने बासौनी थाने में 5 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी के 2 दिन बाद गांव के आस पास चार पहिया गाड़ी में फतेहाबाद के रिहावली गांव का रिश्तेदार राहुल 4 लोगों के साथ देखा गया था। राहुल के साथ चचेरी बहन की शादी हुई है। गांव के संभ्रांतजनों को लेकर वह रिहावली गया था। तब राहुल ने 8 दिन में आशीष को वापस करने की बात कही थी। कागज पर उसके हस्ताक्षर कराकर कहा था कि चिंता मत करना, कोई कार्रवाई नहीं करना। उन्होंने बताया कि जब आशीष घर से गायब हुआ, उस दिन राहुल भी घर से भाग गया था। आशीष गुरुग्राम में केंटीन में काम करता था। राहुल ने अपने ससुर रामतीर्थ एवं साले शैलेंद्र के माध्यम से फोन करके बुलवाया था। 25 अप्रैल को जानकारी हुई कि बटेश्वर के जंगल में दो लाशें मिली हैं। वहां पर पहुंचे तो कपड़े, जूते एवं घड़ी के आधार पर पेड़ पर लटके मिले कंकाल की आशीष के रूप में पहचान हुई थी। उन्होंने आशीष की हत्या का आरोप राहुल, राहुल के परिवार के सदस्यों पर लगाया है। एसओ बासौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने पुरा नींमडाडा के आशीष की हत्या की वारदात के खुलासे की मांग पुलिस के आलाधिकारियों से की है। संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान का आरोप है कि बासौनी पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी देर से दर्ज की। आरोप है कि अब तक नामजद आरोपी से पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की है। 3 मार्च को लापता हुए आशीष की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने बरामदगी के प्रयास किए होते तो आशीष की जान भी बच सकती थी। उन्हाेंने पुलिस के आलाधिकारियों से हत्या के मामले की खुलासे की मांग की है।