{"_id":"690b922c050926d49d01ca81","slug":"rekha-of-itwarpur-became-the-fastest-runner-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139147-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इतवारपुर की रेखा बनी सबसे तेज धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इतवारपुर की रेखा बनी सबसे तेज धावक
Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो26सहावर के प्राथमिक विद्यालय खोजपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिला
-परिषदीय स्कूलों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सहावर विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत खोजपुर के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय बाहपुर मे आयोजित की गई। इतवारपुर विद्यालय की छात्रा रेखा सबसे तेज धावक बनी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
ब्लॉक पीटीआई दीनदयाल ने प्रतियोतिगता का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंकित, 100 मीटर दौड़ में प्रवीण, 200 मीटर दौड़ में सत्यभान, 400 मीटर दौड़ में प्रवीण, लंबी कूद में प्रवीण विजेता रहे। कबड्डी में इतवारपुर और खो- खो में बाहपुर की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में इतवारपुर की रेखा तथा 400 मीटर दौड़ में नौपती की रेखा विजेता रही। लंबी कूद में वर्षा ने जीत हासिल की। कबड्डी व खो-खो में बाहपुर की टीम ने जीत हासिल की। उच्च प्राथमिक स्तर 600 मीटर बालक वर्ग में धर्मवीर, लंबी कूद में भीकम विजेता बने। कबड्डी व खो-खो में अभूपुरा की टीम ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में नीलम, लंबी कूद में मोनिका जीतीं। कबड्डी में खोजपुर, खो-खो में बाहपुर की टीम विजेता रहीं। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह, मुकेश बाबू, बृजेंद्र सिंह, रामकिशन, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।