{"_id":"6aadaa80d12db582d9095764","slug":"registration-on-the-samarth-portal-resumes-window-open-until-the-22nd-agra-news-c-364-1-ag11024-134394-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण फिर शुरू, 22 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण फिर शुरू, 22 तक मौका
Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 22 सितंबर तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
समर्थ पोर्टल प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समर्थ पोर्टल फिर से खोला गया है, जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित समय में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की थी।