फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registration of a doctor in four and some in seven hospitals in agra

Agra: किसी डॉक्टर का चार तो किसी का सात अस्पतालों में पंजीकरण, आईएमए के पास पहुंची लिस्ट

Sat, 08 Oct 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 03:08 PM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक से अधिक अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टरों की सूची आईएमए को दी गई है। वे सत्यापन कराएंगे कि डॉक्टरों का जिन अस्पतालों में पंजीकरण है, उसमें प्रैक्टिस कर रहे हैं या नहीं।
 

विज्ञापन
Registration of a doctor in four and some in seven hospitals in agra
आईएमए - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आगरा में एक से अधिक अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टरों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। कुल 19 डॉक्टरों का नाम सूची में शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से सूची इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), आगरा को उपलब्ध करा दी गई है। सूची में शामिल किसी डॉक्टर का चार तो किसी का सात अस्पतालों में पंजीकरण है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को छापे के दौरान अधिकतर अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर उपस्थित नहीं मिल रहे हैं, जिनका एक से अधिक जगह पंजीकरण है। अस्पतालों में विवाद की स्थिति पैदा होने पर सत्यापन में भी स्वास्थ्य विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आर मधुराज हॉस्पिटल में भी पांच डॉक्टरों का पंजीकरण है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अग्निकांड की घटना के बाद मौके पर पहुंची थी तो महज एक डॉक्टर ईशू शर्मा मौके पर मिले थे। बोर्ड पर जिन डॉक्टरों के नाम दिए गए थे, उनको आईएमए के पदाधिकारी भी नहीं जानते।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Agra: 2.50 लाख रुपये लोन का झांसा देकर ठग लिए 42 हजार रुपये, जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

कराया जाएगा सत्यापन 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि एक से अधिक अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टरों की सूची आईएमए को इस अपेक्षा के साथ दी गई है कि वह सत्यापन कराएंगे कि डॉक्टरों का जिन अस्पतालों में पंजीकरण है, उसमें प्रैक्टिस कर रहे हैं या नहीं। एक डॉक्टर का तो सात अस्पतालों में पंजीकरण है। वहीं, आईएमए अध्यक्ष का कहना है कि मामले को आईएमए की कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed