फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registrar of Agra University has made biometric attendance of teachers and employees mandatory

Agra University: आगरा विवि में लगेगी अब बायोमैट्रिक उपस्थिति, इसलिए की गई ये व्यवस्था

Fri, 12 Jan 2024 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने शिक्षकों व कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है। ये नियम कर्मचारियों के देरी से आने और जल्दी चले जाने के मामले में लागू किया गया है।
 

विज्ञापन
Registrar of Agra University has made biometric attendance of teachers and employees mandatory
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में तमाम कर्मचारी देर से पहुंच रहे हैं और जल्दी घर चले जा रहे हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए शासनादेश की कड़ी में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए बायाेमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। विश्वविद्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उपकरण लगाए गए हैं। इसके माध्यम से कर्मचारी उपस्थिति नहीं दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जनवरी का वेतन बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर दिया जाएगा। जो बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराएगा, उसका वेतन जारी किया जाना संभव नहीं होगा। इसके लिए संबंधित शिक्षक व कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। कुलसचिव ने आदेश में यह भी कहा है कि उनकी जानकारी में आया है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते और कुछ जो सुबह आते हैं, वह पूरे समय तक नहीं रुकते, जल्दी चले जाते हैं। यह स्थिति क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed