फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registrar missing posters put up in Agra University NSUI demonstrated strongly

यूपी: कुलसचिव हुए लापता...आगरा विश्वविद्यालय में लगाए गए पोस्टर;  एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन

Sat, 02 Dec 2023 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

छात्र संघ चुनाव की मांग और छात्रों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में एनएसयूआई की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलसचिव कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Registrar missing posters put up in Agra University NSUI demonstrated strongly
एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव और छात्रों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में कुलसचिव हुआ लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए। एनएसयूआई द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन को समाजवादी छात्र सभा ने भी समर्थन दिया है। 
विज्ञापन



भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल कराए जाने की मांग बुलंद की। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। 
विज्ञापन


चार वर्ष से नहीं हुए छात्र संघ चुनाव 
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में चार वर्ष से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस बार चुनाव कराया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आईईटी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, छात्रावास की सुविधा न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed