{"_id":"5f2c411a8ebc3e3cb24d8d76","slug":"registeree-kasganj-news-agr4537898154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं होगी संपत्तियों के रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं होगी संपत्तियों के रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के लोगों के लिए एक राहत वाली खबर हैं। इस बार संपत्ति की रजिस्ट्री की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। कोरोना महामारी के कारण पहले से ही संपत्तियों की रजिस्ट्री का काम काफी धीमा है। इसी असर को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस बार दरें न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रचलित दरों को ही पुनरीक्षित करके लागू करने की संस्तुति की है। कोरोना महामारी के कारण संपत्ति की खरीद फरोख्त में मंदी के कारण रजिस्ट्री काफी कम हो रही हैं। इस मामले में रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी दरों को लेकर पूरी समीक्षा की। इसमें समीक्षा में पाया गया कि मंदी में यदि रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि की जाती है तो और रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित होगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की सर्वेक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने जनहित एवं राजस्व हित को देखते हुए पूर्व में प्रचलित दरों को ही एक वर्ष के लिए लागू रखने की संस्तुति देते हुए निर्देश दिए हैं।