{"_id":"6717ac625caae0b29f03f2c5","slug":"register-the-names-of-youth-in-the-voter-list-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-126028-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं
Tue, 22 Oct 2024 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं
-एसडीएम ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। मतदाता सूची के संशोधन में गलत नाम दर्ज होने पर संबंधित बीएलओ का ही दायित्व माना जाएगा। एसडीएम ने मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाने और एक जनवरी 2025 को अठारह वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को तहसील सभागार में बीएलओ से एसडीएम संध्या शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि मतदाता सूची में जो संशोधन कार्य चल रहा है। उसमें उन्हें घर-घर जाकर जानकारी प्राप्त करके मतदाता सूची में संशोधन करना है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में कोई गलत नाम पाया जाता है तो उसी का दायित्व मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मृतकों के नाम पूरी जानकारी के बाद मतदाता सूची से हटा दिए जाएं। नायब तहसीलदार रोहित यादव ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन के बाद जो लिस्ट उन्हें प्राप्त होगी। उसकी बारीकी से जांच की जाएगी जिससे कोई युवा वोटर बनने से ना रह जाए। बीएलओ इमरान जावेद, आलोक रतन शाक्य, अख्तर आदिल खान, धर्मवीर, दीपेंद्र सिंह, रविराज सिंह, श्रद्धा कश्यप, हृदय कश्यप, सुनीता कुमारी, तहसीम फातिमा, अरुण प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।