फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Refined oil was being made in the warehouse without license, seal was put

Agra News: गोदाम में बिना लाइसेंस बन रहा था रिफाइंड, लगाई सील

Thu, 10 Jul 2025 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Refined oil was being made in the warehouse without license, seal was put
आगरा। नरायच स्थित मोहन नगर में बिना लाइसेंस एक गोदाम में रिफाइंड बनाना पकड़ा गया। खुला रिफाइंड लाकर 5 और 15 लीटर के टिन में उसे पैक किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने माैके से 5.34 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया। दो नमूने भी भरे गए हैं। मालिक के सामने न आने पर गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहन नगर में मेसर्स एमपी एग्रो इंडस्ट्रीज पर टीम ने छापेमारी की। गोदाम नेहरू नगर, जैथरा एटा निवासी सुनील कुमार गुप्ता का बताया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम मालिक नहीं मिला। 4 मजदूर काम कर रहे थे। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने मालिक से बात कराई मगर वो आया नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोदाम में दो टैंक बने हुए थे। जिनमें टैंकर से आने वाला रिफाइंड भरा जाता है। इसके बाद रिफाइंड की पैकिंग की जाती थी। कार्रवाई के दौरान फोर्टीवन नाम के रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 5 लीटर के 60 डिब्बे जिनकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य ब्रांड के 15 लीटर के 200 टिन बरामद किए गए। इसकी कीमत 4.80 लाख रुपये है। डिब्बे और टिन को जब्त करने के बाद सील लगा दी गई। आशंका है कि पैकिंग करने के बाद बाजार में छोटी दुकानों पर माल सप्लाई किया जाता है। रिफाइंड के दो नमूने लिए गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार एवं चंद्र विजय सिंह शामिल थे।


ब्रांडेड कंपनी जैसी पैकिंग
टीम ने पाया कि रिफाइंड की पैकिंग फोर्टीवन नाम से की जा रही थी। इसकी डिब्बा और टिन भी ब्रांडेड कंपनी की तरह ही था, जिससे बेचे जाने ग्राहक को ज्यादा फर्क नहीं नजर आए। इससे पहले भी यमुनापार इलाके में नकली और बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बनाने के मामले में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed