{"_id":"6167f7b31f11a93c1547f4e2","slug":"reduce-road-accidents-commissioner-orders-take-action-agains-illegal-parked-vechicles-at-expressway-and-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अगर एक्सप्रेसवे-हाईवे पर वाहन खड़े किए तो होंगे सीज, जुर्माना भी वसूला जाएगा, जानिए कमिश्नर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अगर एक्सप्रेसवे-हाईवे पर वाहन खड़े किए तो होंगे सीज, जुर्माना भी वसूला जाएगा, जानिए कमिश्नर के निर्देश
Thu, 14 Oct 2021 02:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:57 PM IST
सार
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कमिश्नर ने आरटीओ, पुलिस व संबंधित विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली-आगरा हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व सिक्स लेन पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बुधवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा, ऐसे वाहनों को सीज किया जाए। उनसे जुर्माना वसूला जाए। सभी तरह के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कमिश्नर ने आरटीओ, पुलिस व संबंधित विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली-आगरा हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व सिक्स लेन पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। हाईवे पर जहां भी ढाबे आदि के सामने डिवाइडर की ग्रिल काटकर रास्ता निकाला गया है उसे चिह्नित करें। ग्रिल काटने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। कमिश्नर ने आरएम रोडवेज को निर्देश दिए हैं कि रोडवेज की जिन बसों के चालान किए गए हैं उनका भुगतान सात दिन के अंदर हो जाना चाहिए। एनएचएआई, यूपीडा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हाईवे पर कैमरों की गुणवत्ता सुधारने और सभी प्रमुख स्थलों पर संकेतक लगाने व पेंट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सैंया टोल पर ओवरलोडिंग की जांच
कमिश्नर अमित गुप्ता ने अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। सैंया टोल पर ओवरलोडिंग वाहनों की जांच के लिए एआरटीओ व पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों का परमिट निरस्त किया जाए।
30 दिन में मांगी है रिपोर्ट
सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में तय हुए बिंदुओं पर क्या कार्रवाई की गई उसकी प्र्रगति रिपोर्ट बैठक में एआरटीओ नहीं बता सके। कमिश्नर ने 30 दिन में रिपोर्ट पेश नहीं करने पर एआरटीओ के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की चेतावनी दी। साथ ही सड़कों पर रहने वाली एंबुलेंस में मानकों व दवाओं की उपलब्धता जांचने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल वाहनों की करें जांच
कमिश्नर अमित गुप्ता ने बैठक में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा को स्कूल वाहनों की नियमित जांच करने और उनमें मानक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा 15 वर्ष से पुराने वाहनों का निस्तारण आरटीओ व पुलिस विभाग कानून सम्मत ढंग से कराएं। बैठक में एसएसपी मुनिराज, आरटीओ व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति: एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी कक्षा आठ की छात्रा अंजली, छात्राओं को नियमित पढ़ने के दिए निर्देश