{"_id":"648e7010cf646c15d6043033","slug":"recovery-was-being-done-in-the-name-of-bajrang-dal-three-arrested-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के नाम पर वसूली: खारी नदी के पुल के पास गोवंश लेकर आने वाले वाहनों को कर रहे थे टारगेट, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के नाम पर वसूली: खारी नदी के पुल के पास गोवंश लेकर आने वाले वाहनों को कर रहे थे टारगेट, तीन दबोचे
Sun, 18 Jun 2023 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:16 AM IST
सार
सैंया में खारी नदी के पुल के पास गोवंश लेकर आने वाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। उसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। तीनों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सैंया में खारी नदी के पुल के पास कार सवार तीन युवक खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताकर गोवंश लेकर राजस्थान से आने वाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। तीनों को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद सैंया थाने में चौथ वसूली का केस दर्ज किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि सैंया में खारी नदी के पास कुछ लोग गोवंश लेकर आने वाले वाहन चालकों को धमकाकर वसूली कर रहे हैं। खुद को बजरंग दल का नेता बताते हैं। शनिवार को बजरंग दल के जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र चाहर, विनोद सोलंकी खारी नदी के पास से गुजर रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें बताया कि तीन युवकों ने उससे 500 रुपये वसूले हैं।
कार्यकर्ताओं ने खारी नदी के पास कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम बड़ा गांव शमसाबाद निवासी सचिन सिकरवार, श्याम सिकरवार और शिवम बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के विरुद्ध चौथ वसूली का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: आखिर अंजलि के मोबाइल में ऐसा क्या है, जिसे छिपा रहा प्रखर; पुलिस रिमांड में खुलेगा राज